रेहड़ी-ठेली फड़ वालों ने डीएम को दिया ज्ञापन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ठेली फड़ लगाने की मांगी अनुमति

गढ़ निनाद न्यूज़।

नई टिहरी,20 मई 2020। आज टिहरी में ठेली फड़ व्यवसायियों ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर व्यवसाय शुरू करने की फरियाद की।

विश्वव्यापी कोरोना महामारी के बीच हर आदमी किसी न किसी तरह की परेशानियों से रूबरू हो रहा है। लॉक डाउन के कारण सबसे ज्यादा उस गरीब तबके को दिक्कतें आई हैं, जिसको रोज कुआं खोदना है और पानी पीना है।

टिहरी शहर में भी विभिन्न हिस्सों में ठेली-रेहड़ी- फास्ट फूड-चाय- जलेबी-पकौड़े आदि का व्यवसाय करने वाले गरीबों के ऊपर इस लॉक डाउन से संकट के बादल छा गए हैं।

लॉक डाउन से एक तरफ उनका व्यवसाय बंद पड़ा है और दूसरी तरफ जेब में पैसा भी नहीं है। जिस कारण उन लोगों के लिए जीवन यापन करना पहाड़ की तरह कठिन हो गया है। 

इन्हीं दिक्कतों के मद्देनजर आज जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया कि अन्य व्यवसायियों की भांति इन्हें भी शाम 4:00 बजे तक लॉक डाउन के कायदे कानूनों का पालन करते हुए व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान करें ताकि इस गरीब वर्ग को आर्थिक संकट से ना गुजरना पड़े।

इन व्यवसायकर्ताओं का कहना है कि अब उनके सब्र का बांध टूटने लगा है, बच्चे भूखों मरने की नौबत आ पड़ी है। 

ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, नीरज कुमार, विशाल,दीपक तोमर, शूरवीर राणा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!