“वृहद विधिक सेवा शिविर” का आयोजन 28 अक्टूबर को चाका में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 अक्टूबर 2022। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्थान राजकीय इण्टर कालेज चाका, पट्टी क्वीली, तहसील गजा में “वृहद विधिक सेवा शिविर” का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जायेगी। जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवायें भी उपलब्ध करायी जायेगी। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगवाकर सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जायेगी व जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जायेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर में प्रतिभाग करते हुए अनिवार्य रूप से अपने-अपने विभाग का स्टॉल लगवाने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!