69 साल की उम्र में बप्पी लाहिरी का मुंबई के अस्पताल में निधन

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

मुंबई। अभी अभी सोशल मीडिया पर खबर आई है कि मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है वह 69 साल के थे। काफी दिनों से वह आईसीयू में थे। सोमवार को उन्हें अस्पताल ले डिसचार्ज किया गया था। मंगलवार को घर पर फिर से तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर को घर पर बुलाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सूत्रों के अनुसार वह काफी दिनों से बीमार थे। वह पिछले साल वह कोरोना से संक्रमित हुए थे। तब से उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था। वह 1 महीने से ज्यादा आईसीयू में रहे। आज उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया है।

बप्पी दा ने डिस्को और रॉक म्यूजिक को फ़िल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर किया था। वह एक अलग आवाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने नमक हलाल, शराबी फ़िल्म में संगीत दिया था।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज गायक और संगीतकार श्री बप्पी लाहिड़ी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सबको मोह लेने वाला और विभिन्न भावनाओं की अभिव्यक्ति के सौंदर्य में पिरोया हुआ था। हर पीढ़ी के लोग उनके संगीत से जुड़ जाते थे। उनके हँसमुख स्वभाव की सबको याद आयेगी। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति संवेदनायें।”

यह भी जानते हैं–

बप्पी लाहिड़ी का जन्म; 27 नवम्बर 1952 को हुआ था और आज, 16 फरवरी 2022 को निधन हो गया है।वह हिंदी फिल्मों के एक भारतीय प्रसिद्ध संगीतकार और गायक थे। सोने के गहनोँ से लदे बप्पी लाहिरी के संगीत में अगर डिस्को की चमक-दमक नज़र आती थी तो उनके कुछ गाने सादगी और गंभीरता से परिपूर्ण हैं। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। तीन साल की उम्र में उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया था व जब वे 14 साल के हुए तो पहला संगीत दिया।

Share This Article
error: Content is protected !!