सांसद तीरथ सिंह रावत ने कोरोना वारियर्स का जताया आभार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़, नई टिहरी 10 मई 2020। गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गजा मे कोरोना संकट मे काम करने वाले कोरोना वारियर्स का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सांसद ने एएनएम श्रीमती नन्दा कैंतुरा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किए जाने की घोषणा की।

गढ़वाल सांसद मुनीकीरेती,खाडी, गजा, चाका भ्रमण पर  यहां आए थे। रावत ने सभी को सामाजिक दूरी बनाये रखने तथ कोरोना वारियर्स का सम्मान करने की अपील की। उन्होने गजा मे कोरोना संकट में लगातार काम करने वाले कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद दिया । बिकास खण्ड चम्बा के मातृ शिशु कल्याण उप केन्द्र नैचोली मे कार्यरत एएनएम श्रीमती नन्दा कैन्तुरा को लगातार सराहनीय कार्य करने पर उन्हे बधाई दी तथा लाकडाउन हटने पर सम्मानित करने को कहा । उन्होने मदर्स डे पर आज अपने घर परिवार बच्चों से दूर रहकर नन्दा कैंतुरा की प्रशंसा की ।

सांसद ने कहा कि ऐसे बहुत सारे कोरोना योद्धा हैं जो जन सेवा मे लगे हैं। इस मौके पर सतेन्दर सिंह धनोला सदस्य जिला पंचायत गौंसारी अरविंद उनियाल मण्डल अध्यक्ष, ओम प्रकाश रुडोला, मण्डल उपाध्यक्ष, ज्योति पंत सदस्य क्षेत्र पंचायत नैचोली ने भी श्रीमती नंदा कैन्तुरा के कार्यों की प्रशंसा की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!