जिलाधिकारी टिहरी ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने शनिवार को देर सायं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण केंद्र का निरीक्षण कर एलईडी के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर संचालित सीसी कैमरों की फुटेज, अन्य यंत्र, दूरभाष नंबर सूची, स्टोर रूम में रखी आपदा सामग्री का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने डीडीएमओ बृजेश भट्ट को शिकायत सूचना पंजिका में संबंधित विभाग द्वारा निस्तारण की कार्यवाही अंकित करने, स्टोर रूम में आपदा से जुड़ी सामग्री को व्यवस्थित और सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आपदा एवं राहत बचाव से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं दुरुस्त गांव से जुड़े ग्राम प्रहरियों की दूरभाष सूची को सुधारते हुए अद्यतन करने के सख्त निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन केंद्र में तैनात सभी लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!