6 दिनों में 309 श्रद्धालुओं ने किए भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 17 जून 2020

चमोली: बद्रीनाथ धाम में विगत 11 से 16 जून तक 309 श्रद्वालुओं ने भगवान श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन किए। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को दर्शनों की अनुमति मिलने पर पहले दिन 11 जून को 92 तथा दूसरे दिन 39 श्रद्वालुओं ने दर्शन किए। 

विगत 6 दिनों में 309 स्थानीय श्रद्वालुओं ने श्री बद्रीनाथ जी के दर्शनों का पुण्य अर्जित किया। कोविड-19 के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने केवल माणा एवं बामणी गांव के स्थानीय निवासियों को ही मंदिर जाने की अनुमति दी है। स्थानीय निवासियों को छोडकर अगामी 30 जून तक किसी को भी दर्शनों की अनुमति नही है। 

जिले में सभी मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारू हैं। मंगलवार रात्रि को कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। तहसील चमोली में 10 एमएम, कर्णप्रयाग में 12 एमएम, थराली में 2 एमएम तथा घाट में 10 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!