Ad image

टिहरी पालिका का वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 23.28 करोड़ का बजट पारित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

दो नयी पार्किंग बनाएगी पालिका

गढ़ निनाद न्यूज़* 24 जून 2020

नई टिहरी: बुधवार को नगर पालिका परिषद टिहरी की बोर्ड बैठक अध्यक्ष श्रीमती सीमा कृशाली के कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।

पालिकाध्यक्ष सीमा कृशाली ने बताया कि बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा हुई। बताया कि बोर्ड बैठक में पालिका परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 23 करोड़ 28 लाख का बजट पारित किया गया।

अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सजवाण ने बोर्ड बैठक में बजट सम्बंधी ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसमें प्राप्त होने वाले बजट के सापेक्ष 23.21 करोड़ खर्च का अनुमोदन किया गया। 

ईओ ने बताया कि खांडखाला में ट्रैचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए 5 करोड़ 58 लाख की धनराशि शासन से स्वीकृत हो गयी है जिस पर जल्दी काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि नई टिहरी में दो नई पार्किंग एक शनिदेव मंदिर और दूसरी स्टेट बैंक के नजदीक के निर्माण की स्वीकृति बोर्ड ने दे दी है। इसके अलावा बैठक में नगर क्षेत्र की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने तथा सफ़ाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। अब घरों का कूड़ा सड़कों, नालियों में फेंकने पर पालिका परिषद द्वारा 500 रुपये का अर्थदंड भी वसूला जाएगा।

बोर्ड बैठक के बाद चीन सीमा पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

बैठक में पालिका सभासद विजय कठैत, प्रदीप रावत सतीश चमोली, खेमराज सिंह रावत, पवन साह, श्रीमती उर्मिला राणा,श्रीमती अनीता थपलियाल, श्रीमती साजिदा, श्रीमती मीना भट्ट, श्रीमती निर्मला बिजलवान के अलावा पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सिंह सजवान, अपर सहायक अभियंता प्रमोद नेगी, सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह, सोवन सिंह नेगी, दिनेश कृशाली, गंभीर सिंह कंडवाल, शिव सिंह सजवान, रुकम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!