कोरोना: उत्तराखंड में आज 33 नये मामले, राज्य में कुल संक्रमित हुए 2568

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 24 जून 2020

देहरादून: स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज अपरांह 3:00 बजे जारी बुलेटिन में 33 नये मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 2568 हो गई है। जबकि 1653 संक्रमित मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। उत्तराखंड में अब तक 35 लोगों की मौत भी हो चुकी है। तथा 863 का इलाज चल रहा है। 

बुधवार को देहरादून में 10, जिन में से 4 निजी प्रयोगशालाओं संक्रमित पाये गये, ​हरिद्वार में 01,​ टिहरी मे 07, उधम सिंह नगर में 06, जिन में 01 निजी प्रयोगशाला में संक्रमित पाया गया तथा पौडी गढ़वाल में 09 संक्रमित पाये गये।

जनपद टिहरी में कोरोना के मंगलवार तक 391 मामले थे, बुधवार को 7 नये मामलों के साथ ही यह संख्या 398 हो गयी है। जिले में एक्टिव केस 77 हैं। जबकि 321 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!