Ad image

आज 25 जून से कुछ रूटों पर दौड़ेंगी रोड़वेज बसें,किराया होगा दोगुना

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 25 जून 2020

देहरादून: लगभग चार महीने बाद बृहस्पतिवार यानी 25 जून से 50 फीसदी सवारियों और दोगुना किराए की शर्तों के साथ रोड़वेज की बसें अभी खच ही सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

रोडवेज बोर्ड ने फिलहाल लोकल रूट पर रोडवेज की बसों को चलाने का फैसला किया है। रोडवेज कर्मचारियों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना भी लागू कर दी गई है। फिलहाल रोडवेज 50 फीसदी यात्रियों के साथ चलेगी और किराया भी सरकार के निर्णय के अनुसार 2 गुना होगा। यात्रा करने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। किन किन रूटों पर बसें चलेंगी यह भी तय कर दिया गया है। 

संचालन से पूर्व रोडवेज की बसों को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा। ड्राइवर और कंडक्टर ग्लव्स और मास्क का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा सवारियों को भी मास्क पहनने के लिए कहा गया है। आधे यात्रियों को लेकर बसें यात्रा करेंगी,किराया भी दुगुना वसूला जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!