डीएम मंगेश घिल्डियाल ने प्रथम एक्टिव सर्विलांस की रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 5 जून 2020

नई टिहरी:  कोरोना वायरस (कोविड-19)  संक्रमण के दृष्टिगत होम कॉरेन्टीन/कॉरेन्टीन  केंद्रों में रह रहे प्रवासियों के साथ-साथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत इत्यादि लक्षण होने पर उनकी पहचान किए जाने हेतु जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्रथम एक्टिव सर्विलांस की कार्रवाई हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में प्रथम एक्टिव सर्विलांस का कार्य 10 जून तक करवाया जाएगा। प्रथम एक्टिव सर्विलांस की कार्रवाई चिकित्सा विभाग के तहत संपादित करने हेतु आशा की निगरानी आशा  तथा आशा फैसिलिटेटर की निगरानी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा की जाएगी।  

वहीं आंगनबाडी कार्यकत्री की निगरानी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर तथा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की निगरानी बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा की जाएगी।  जिलाधिकारी ने सर्विलांस की कार्रवाई की कार्यवाही 10 जून तक करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!