साप्ताहिक स्वच्छता जन-जागरुकता अभियान जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नगर पालिका परिषद टिहरी एवं जिला प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र नई टिहरी में हर बुधवार को साप्ताहिक स्वच्छता जन -जागरुकता अभियान लगातार जारी है।

उक्त क्रम में आज बुधवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, 8-डी रोड बौराडी पहुंची।इस दौरान उन्होंने लोगों द्वारा किए जा रहे जैविक- अजैविक कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन को चेक किया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि सड़क में कुछ जगह लोगों द्वारा नालियां बंद की गई हैं, जिससे पानी निकासी में समस्या उत्पन्न होती है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधितों को नोटिस देने को कहा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कूड़ा निस्तारण डंपिंग जोन मोकरी की दीवार ऊंची करने को लेकर जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

आज बुधवार को ई- ब्लाक नई टिहरी, मोलधार नागराजा मंदिर के निकट, पीडब्ल्युडी रोड बौराडी तथा 8-डी रोड बौराडी में सोर्स सेग्रीगेशन को चेक किया गया तथा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने एवं कूड़े को नियमित रूप से कूड़ा वाहन में ही डालने हेतु जागरूक किया गया।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी वासुदेव डंगवाल सहित पालिका कर्मचारी, स्वंयसेवी युवा आदि अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!