कार दुर्घटना में चार घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी: आज शुक्रवार को गूलर से लगभग दो किमी आगे एक आई10 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार चमोली की ओर जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार कार 100 मीटर खाई में गिर गई। कार में सवार चारों लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एस डी आर एफ टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू कर घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में अभिषेक मैठाणी पुत्र विजय प्रसाद 23 सरस्वती विहार अजबपुर देहरादून, प्रभात चन्द्र सती पुत्र चक्रधर सती 50 निवासी उपरोक्त, गोदाम्बरी देवी पत्नि चक्रधर सती 80 निवासी उपरोक्त तथा चक्रधर सती पुत्र श्रीनंदानन्द 84  शामिल हैं।

एस डी आर एफ टीम में एस आई कवीन्द्र सजवाण, संदीप,सुमित तोमर, नीरज खंडूरी,दीपक जोशी, रविन्द्र तथा दीपक बवाड़ी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!