एनएचएआई के सर्वर पर हमला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 29 जून 2020

नयी दिल्ली:  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई के ई-मेल के सर्वर पर किसी साइबर हमलावर ने कल देर रात हमला किया लेकिन समय रहते सुरक्षा उपाय से डेटा को कोई क्षति नही पहुंची है।

एनएचएआई के सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि रविवार रात करीब ढाई तीन बजे सर्वर पर हुए हमले को देखते हुए सर्वर को समय पर बन्द कर हमले की करवाई को विफल किया गया।

उन्होंने बताया कि सर्वर को अब खोल दिया गया है और यह पहले की तरह काम कर रहा है। इस हमले से एन एच ए आई के किसी डेटा को नुकसान नही पहुंचा है।

अभिनव, वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!