Ad image

अब 2400₹ में हो पाएंगे कोरोना टेस्ट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 29 जून 2020

देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कोरोना जांच के लिए टेस्ट की दरें निर्धारित कर दी हैं। अब कोरोना संक्रमितों की जांच आधी दरों पर यानी 2400 ₹ में हो पाएगी। पहले जांच के लिए साढ़े चार हजार लिए जा रहे थे।

सूबे के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। अब प्रदेश में सरकारी एवं निजी अस्पतालों की ओर से निजी लैब को भेजे जाने वाले सैंपलों की जांच अब दो हजार रूपए निर्धारित की गई है। इसमें जीएसटी भी शामिल है। 

निजी लैब द्वारा स्वयं अपने स्तर पर लिए जाने वाले सैंपलों के लिए दो हजार चार सौ रूपए निर्धारित किए गए हैं। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!