Ad image

राणा के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस ने जताया शोक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*14 जून 2020

देहरादून (वार्ता) उत्तराखंड कांग्रेस ने मशहूर लोक गायक हीरा सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों तथा कोरोना की मार झेल रहे अन्य कलाकारों की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप श्री राणा के निधन को उत्तराखंड की अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि प्रदेश के इस प्रसिद्व लोक गायक की मृत्यु आर्थिक बदहाली में हुई है और राज्य सरकार को उनके परिजनों को आर्थिक सहायता करनी चाहिए।

श्री प्रताप ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि श्री राणा लंबे समय से बीमार थे लेकिन ना तो दिल्ली सरकार ने और ना ही उत्तराखंड सरकार ने उनकी कोई सहायता की। श्री राणा दिल्ली सरकार की गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी भाषा अकादमी के उपाध्यक्ष थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण श्री राणा की तरह और भी अन्य कई कलाकार जबरदस्त आर्थिक बदहाली में है और केंद्र तथा सभी राज्य सरकारों को इन कलाकारों की आर्थिक मदद करनी चाहिए। 

अभिनव, वार्ता 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!