मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 74 आवेदन स्वीकृत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 3 जुलाई 2020

नई टिहरी: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स समिति ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्राप्त 92 में से 74 आवेदन पत्रों को बैंक ऋण हेतु अपनी स्वीकृति दे दी।

बता दें कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र को कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 74 आवेदनों को बैंक ऋण हेतु स्वीकृत कर दिया गया है। 

आवेदनकर्ता नजदीकी स्वान केंद्रों के माध्यम से साक्षात्कार में जुड़े रहे। प्राप्त आवेदनों में अधिकतर मुर्गी पालन, गाय/ भैंस पालन, किराना दुकान, फर्नीचर, फेब्रिकेशन कार्य, रेडीमेड गारमेंट आदि से संबंधित थे।

बता दें कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में ऐसे बेरोजगार व्यक्तियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए सब्सिडी पर बैंक ऋण मुहैया कराया जाता है।  

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!