एसडीएम टिहरी ने चम्बा पालिका क्षेत्र का किया निरीक्षण, होटलो में घरेलू सिलेंडर प्रयोग पर किए जब्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 नवम्बर 2024। उप जिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार के नेतृत्व में आज नगर पालिका चंबा क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग पाया गया, जिसके चलते छह घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए और होटल संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही, सब्जियों और फलों की दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी ने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि भविष्य में दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं की जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान धनोला स्थित पेट्रोल पंप का भी मुआयना किया गया, जहां पेट्रोल पंप संचालक को फिलिंग स्टेशन पर सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस निरीक्षण अभियान में तहसीलदार टिहरी मोहम्मद सद्दाब, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंबा अविनाश, पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र नेगी, कानूनगो चंबा, राजस्व उपनिरीक्षक देवताधार, कनाताल, एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!