उत्तराखंड में हरेला पर्व रोप गए 30 लाख पौधे

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*17 जुलाई 2020

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवाह्न पर राज्य के विभिन्न जिलों में प्रकृति और पर्यावरण के पावन पर्व हरेला के अवसर पर 30 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। 

राज्य सरकार ने हरेला पर्व पर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था और राज्य के सभी13 जिलों में इस दौरान  रिकार्ड 30 लाख 60 हज़ार 315 पौधे रोपे गये। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से हरेला पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया था।

राज्य सरकार की सूचना के अनुसार प्रदेश भर में वन, उद्यान, प्रशासन के साथ ही आमजन ने इस कार्यक्रम में उत्साह से हिस्सा लिया। इसमें खास बात यह है कि कोरोना महामारी के कारण इस बार बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का आयोजन नहीं किया गया इसके बाबजूद 30 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। 

 मुख्यमंत्री ने इस रिकॉर्ड के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए  रोपे गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने क् आव्हान किया।

अभिनव वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!