Ad image

नगर पंचायत गजा ने डेंगू व कोरोना से बचाव को चलाया जागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा से डी.पी. उनियाल

गढ़ निनाद न्यूज़* 4 जुलाई 2020

नगर पंचायत गजा द्वारा पूरे बाजार में जन सम्पर्क करते हुए व्यापारियों व आम जनता को डेंगू व कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। 

जन सम्पर्क मे नगर पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती मीना खाती, अधिशासी अधिकारी श्रीमती मंजू चौहान के साथ नगर पंचायत के बरिष्ठ कर्मचारी कृष्ण प्रसाद सेमवाल के अलावा दैनिक कर्मचारी भी रहे। अधिशासी अधिकारी श्रीमती मंजू चौहान और अध्यक्षा श्रीमती मीना खाती ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के साथ ही डेंगू से बचाव भी जरुरी है । 

उन्होने कहा कि बरसात का मौसम आरम्भ हो चुका है ऐसे समय डेंगू फैलने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। नगर पंचायत द्वारा पम्पलेट आदि बांटकर डेंगू के लक्षण व बचाव की जानकारी दी गयी है। 

सभासद विनोद चौहान, सुनील चौहान, श्रीमती सीता चौहान व श्रीमती पुलमा देवी ने जनता से जागरूक रहने की अपील की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!