ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 12 जुलाई 2020

नई टिहरी: आज रविवार सबेरे लगभग 10 बजे जामनीखाल के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नागचौंड-चामी-तोली छड़ीयारा ग्रामीण मोटर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक संख्या- U K12C 0267 सड़क से लगभग 500 मी0 नीचे गिरने से दुघर्टनग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गये। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर सीएचसी हिन्डोलाखाल पहुंचाया गया। यह घटना जामनीखाल के समीप चन्द्रबदनी तिराहे के नजदीक हुई। 

इस दुर्घटना में नौरतु पुत्र हलामु निवासी छडियारा, पौड़ी खाल की मौत हो गयी है। जबकि रघुवीर सिंह पुत्र गंभीर सिंह, निवासी तल्याखाल, भूपेंद्र सिंह पुत्र जोत सिंह, निवासी जोगियाना तथा धर्मेंद्र सिंह पुत्र जोत सिंह, निवासी जोगियाना, थाना हिंडोलखाल घायल हो गये। जिनका सीएचसी हिन्डोलाखाल में इलाज चल रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!