Ad image

इण्टर काॅलेज हिंसरियाखाल से पाँच छात्र-छात्राओं का भारत सरकार की स्कालरशिप के लिए चयन

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

प्रतिवर्ष 12000 रुपये छात्र-छात्राओं के खातों में ऑनलाइन होंगे ट्रांसफर

गढ़ निनाद न्यूज़ * जुलाई 2020

देवप्रयाग: इण्टर काॅलेज हिंसरियाखाल से पाँच छात्र-छात्राओं का चयन भारत सरकार की स्कालरशिप के लिए चयन राजकीय इण्टर काॅलेज हिंसरियाखाल, ब्लाक-देवप्रयाग, जिला-टिहरी गढ़वाल से पाँच छात्र-छात्राओं का चयन भारत सरकार की NMMSS स्कालरशिप (राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति) में हो गया है। ये सभी पाँचों छात्र-छात्रायें ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। इनके माता-पिता गाँवों में खेती-बाड़ी का काम करते हैं। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करना सभी के लिए गौरव का क्षण है। यह परीक्षा माह नवम्बर-2019 में हुई थी। कु0 विशाखा, कु0 स्नेहा गैरोला, सुमित कान्त, पीयूष जोशी एवं काब्या बंगवाल ने इस परीक्षा को पास करके विद्यालय, विकासखण्ड एवं जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय डाॅ0 बी0 एन0 डोभाल ने इन छात्र-छात्राओं को बधाई प्रेषित की है तथा शिक्षकों की मेहनत की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

प्रधानाचार्य जी ने मार्गदर्शक शिक्षक डाॅ0 हर्षमणि पाण्डेय के मार्गदर्शन की प्रशंसा की। इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति में भारत सरकार प्रतिवर्ष 12000 (बारह हजार रुपये) रुपये छात्र-छात्राओं के खातों में ONLINE Transfer करती है। इस विद्यालय में वर्तमान में अध्ययनरत पाँच छात्र-छात्राओं को भी यह राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। मार्गदर्शक शिक्षक डाॅ0 हर्षमणि पाण्डेय ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण और विकास खंड के छात्र-छात्रों के लिए प्रेरणा लेने वाली बात भी है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!