मकान पर गिरा पुस्ता, तीन लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना: डीएम ने दिए जांच के आदेश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 31 जुलाई 2020

नई टिहरी : ऋषिकेश-गंगोत्री एनएच पर हिन्डोलाखाल के पास एनएच का पुस्ता मकान पर गिरने से घर में सो रहे तीन लोगों की मलबे में फंसे होने की सूचना है। घटना आज सुबह तड़के चार बजे के लगभग की है। डीएम ने घटना की जाांच के डीएम ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार नरेन्द्र नगर तहसील के हिन्डोलाखाल में एक मकान के ऊपर शुक्रवार की तड़के लगभग चार बजे एक पुस्ता भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज आवाज आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी नरेंद्र नगर मनीष उपाध्याय ने बताया कि मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है। मलबे में तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। क्योंकि एक व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गया था। घर मे चार लोग ही थे। मौके पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है, लोगों में एनएच को लेकर भारी आक्रोश है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!