क्रिकेट टूर्नामेंट में गडोलिया की टीम रही विजेता और बजरंग क्लब उप विजेता

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। बजरंग क्रिकेट क्लब समिति के द्वारा जाखणीधार ब्लॉक के चाह गडोलिया में आयोजित टूर्नामेंट में गडोलिया की टीम विजेता और बजरंग क्लब उप विजेता बना। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 12 टीमों ने हिस्सा लिया।
चाह गडोलिया में 30 नवंबर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने समापन करते हुए विजेता, उप विजेता टीम को ट्रॉफी, पुरस्कार के रूप में धनराशि के चेक भेंट किए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट वर्तमान में सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रहकर क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि सरकार ने भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल महाकुंभ और मुख्यमंत्री उदीयमान खेल योजना शुरू की है।

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल गडोलिया ने कंडोली और दूसरे में बजरंग क्लब ने बजरंग इलेवन का पराजित का फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बजरंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हुई। टीम की तरफ से साहिल ले 17 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। जवाब में उतरी गडोलिया की टीम ने चार विकेट खोकर जीत दर्ज की। टीम ने शनि ने 26 रन बनाए।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तम नेगी, प्रधान प्रकाश कुमार, आयोजक समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राणा, सचिव अजयवीर गुसाईं, उपाध्यक्ष मोहन सिंह राणा, कोषाध्यक्ष मनोज राणा, रामपाल नेगी, अरविंद राणा, विपिन राणा, संजीत पंवार संदीप राणा, प्रताप राणा, चेतन दास, जितेंद्र राणा, अभिलाष बिष्ट उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!