अव्यवहारिक है एसी कमरों की ठंडी तासीर में बनी एक राशन कार्ड योजना-राकेश राणा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*15 जुलाई 2020

नई टिहरी: जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा ‘एक देश एक राशन कार्ड योजना’ जनहित में स्वागत योग्य है ।   लेकिन? उत्तराखंड के परिपेक्ष में इस योजना को जमीन पर उतारना कितना व्यावहारिक होगा इसे देखा जाना चाहिए । 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में कोरोना बीमारी से आम जनमानस डरा और सहमा हुआ है। कार्ड धारकों के खाद्य सामग्री लेने के लिए बायोमेट्रिक मशीन  तो लागू कर दी गई है लेकिन दुकानदारों के पास मास्क और सैनिटाइजर की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा निश्चित रूप से होगा। साथ ही यह भी जरूरी नहीं कि जो सस्ता गल्ला बिक्रेता डीलर हैं वह सभी डिजिटल प्रक्रिया के बारे में जानते हैं। 

वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या आम है। बेहतर होता कि इन बातों को पहले प्राथमिकता के साथ हल किया जाता। इसके लिए ठोस व्यवस्था कर दी जाती। नेटवर्किंग में सुधार किया जाता। राशन विक्रेताओं को डिजिटल प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी जाती , उन्हें  सरकार की तरफ से  कंप्यूटरीकृत बाटयंत्र के साथ-साथ सभी को  लैपटॉप और नेटवर्क की व्यवस्था की जाती तब जाके यह प्रक्रिया लागू की जाती । 

आज भी पहाड़ी क्षेत्रों में कई दिनों तक नेटवर्क ठीक तरीके से काम नहीं कर पाते । लेकिन राजधानी के फाइव स्टार होटलों के ठंडे कमरों की तासीर में बने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना अभी भी पूर्ण रूप से अव्यवहारिक है। बेहतर होता की उक्त योजना के बनाए जाने से पहले जनहित को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती, जिससे आम जनमानस को योजनाओं का फायदा मिल पाता ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!