Ad image

खास पट्टी के मयंक रावत का मुंबई इंडियंस में चयन, उत्तराखंड के लिए गौरव

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 दिसंबर । खास पट्टी के ग्रामसभा गडोलिया तोक (रेंगली) के युवा क्रिकेटर मयंक रावत का मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह है। मयंक के पिता राम सिंह रावत (पूर्व छात्रसंघ विज्ञान प्रतिनिधि, एसआरटी कैंपस, पुरानी टिहरी) व सम्पूर्ण परिवार को कमल सिंह बागड़ी ने बधाई दी है। वर्तमान में मयंक दिल्ली से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। यह चयन खास पट्टी के लिए विशेष गौरव का विषय है।

पूर्व में इसी पट्टी के ग्राम सिलोड़ निवासी आयुष बडोनी का भी आईपीएल में चयन हो चुका है। पट्टी से दो युवा अपनी प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!