58 ग्राम स्मैक समेत दो गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 21 जुलाई 2020

देहरादून: आज मंगलवार प्रातः दो व्यक्तियों को कुल 58 ग्राम स्मैक व एक ऑल्टो कार के साथ एडीटीएफ की टीम द्वारा रिस्पना पुल क्षेत्र थाना  नेहरू कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्तगण उक्त स्मैक बरेली से खरीद कर ऑल्टो कार से आ रहे थे, जिसे वह छोटी छोटी मात्रा में अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को भारी मुनाफे के साथ बेचते हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही जारी है। 

पुलिस ने अंकित शॉ पुत्र स्व. कपिल शॉ निवासी ब्राहमण वाला खाला अमन विहार थाना रायपुर जिला देहरादून उम्र 20 वर्ष से 30 ग्राम स्मैक  तथा अर्जुन गुरंग उर्फ बंटी पुत्र भीम गुरंग  निवासी 24/1 कैनाल रोड थाना राजपुर उम्र 23 वर्ष से 28 ग्राम स्मैक बरामद की है। बता दें कि अंकित पूर्व में थाना रायपुर से वर्ष 2019 में cr no 59 /19 sec 8/21ndps act में जेल जा चुका है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!