कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ाने को युवा कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 31 जुलाई 2020

नई टिहरी: जनपद की सीमाओं पर टेस्टिंग कर ही घर वापसी के लिए प्रवासियों को भेजने और ग्राम स्तर पर एक सिरे से सैंपलिंग लेकर टेस्टिंग करने व टेस्टिंग जांच में बढ़ोतरी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल ने कहा कि कोरोना जांच की टेस्टिंग कर ग्राम स्तर पर तेजी लाई जाए। जिससे बिना टेस्टिंग के जनपद में आये लोगों की पुष्टि हो सके तथा लोगों के मन से भय खत्म हो सके।

धरना देने वालों में नवीन, पंकज चौहान, मनीष भट्ट, दीपक, मैठाणी आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!