कई IAS के दायित्वों में बदलाव, जानिए किसे क्या मिला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

आईएस अंशुल सिंह बने डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और प्रतीक जैन डिप्टी कलेक्टर नैनीताल

गढ़ निनाद न्यूज़* 24 अगस्त 2020

देहरादून। शासन ने आज कई IASअधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। आईएएस मनीषा पंवार को वर्तमान तैनाती अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास,सूक्षम लघु एवं मध्यम उधोग वर्तमान तैनाती से अपर मुख्य सचिव वाह्य सहायतित परियोजनाएं की अतिरिक्त जिमेदारी सौंपी गई।

आईएएस आनंद वर्धन को प्रमुख सचिव वाह्य सहायतित परियोजनाएं से हटा दिया है । आईएएस शैलेश बगोली जोकि सचिव परिवहन ,शहरी विकास ,आवास उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्रधिकरण संभाल रहे है उन्हें परियोजना निदेशक वाह्य सहायतित परियोजनाएं से मुक्त किया गया है । आईएएस एस.ए.मुरुगेसन को परियोजना निदेशक वाह्य सहायतित परियोजनाएं की अतिरिक्त जिमेदारी सौंपी गई है । आईएएस आलोक शेखर तिवारी को अपर सचिव शिक्षा की अतिरिक्त जिमेदारी सौंपी गई है ।

वहीं आईएएस अंशुल सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटा कर डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है । आईएएस प्रतीक जैन को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से हटा कर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!