निर्मित सड़कों को आरटीओ से पास कराएं-नेगी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 7 अगस्त 2020

नई टिहरी: विधायक धन सिंह नेगी ने टिहरी विधानसभा के अंतर्गत मनरेगा, सड़क निर्माण व अन्य योजनाओं के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की । नेगी ने बैठक में सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

विधायक ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के दौरान ही सड़कों को आरटीओ से भी पास कराएं ताकि कमी को उसी समय दूर किया जा सके । कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें आरटीओ से पास न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ऐसे में अधिकारी जल्द सड़कों को आरटीओ से पास कराने के लिए संयुक्त निरीक्षण करें। 

नेगी ने ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के कार्यों को लेकर ग्रामीणों से सुझाव लिए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि प्रवासियों के घर लौटने के कारण अब मनरेगा में काफी काम हो सकते हैं। कहा कि प्रवासियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाय।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, जगदंबा बैलवाल, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!