Ad image

नेशनल हाइवे डिजाइनिंग से जुड़ा ग्राफिक एरा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 18 अगस्त 2020।

देहरादून। ग्राफिक एरा अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को उत्तराखण्ड में नये राजमार्ग डिजाइन करने में मदद करेगा। एनएचएआई और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के बीच इसके तहत करार हुआ।

देश की टाॅप 100 यूनिवर्सिटियों में शामिल ग्राफिक एरा एनएचएआई के साथ करार करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय है। करार के तहत ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक और छात्र- छात्राएं राज्य में निर्माणधीन गागली हरि- सहारनपुर- यमुना नगर राजमार्ग, हरिद्वार- देहरादून राजमार्ग और पौंटा साहिब-बल्लुपुर राजमार्ग की डिजाइनिंग में एनएचएआई की मदद करेगा। ग्राफिक एरा के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं एनएचएआई में इन्टर्नशिप कर सकेंगे जिसके लिये उन्हें स्टाइपेण्ड भी दिया जायेगा।

एनएचएआई ग्राफिक एरा के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को राजमार्ग और ट्रान्सपोर्टेशन सेक्टर में आ रहे नवीनतम रूझानों को समझने में मदद करेगा। इससे शोधकर्ताओं को शोध पत्र लिखने में मदद मिलेगी। अपनी इन्स्टिट्यूशनल शोशल रिस्पांसब्लिटी के तहत ग्राफिक एरा आस-पास के राजमार्गों के कुछ हिस्सों को गोद लेकर उन्हें विकसित करेगा। 

विश्वविद्यालय का सिविल इंजीनियरिंग विभाग सड़क सुरक्षा, रखरखाव, यातायात अध्ययन, लागत प्रबन्धन आदि क्षेत्रों में शोध से जुड़ा रहेगा। ग्राफिक एरा की ओर से कुलपति डा. राकेश शर्मा और एनएचएआई की ओर से क्षेत्रिय अधिकारी श्री सी. के. सिन्हा ने करार पर हस्ताक्षर किये। सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डा. संजीव कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!