चमोली जिले में अभी तक 9119 सैंपल कोरोना टेस्ट को भेजे गए

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 18 अगस्त,2020

चमोली: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चमोली जिला प्रशासन पूरी तरह से सर्तक है। जिले में बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की प्रवेश सीमा पर ही एन्टिजन टेस्ट एवं ट्रू-नेट मशीन से टेस्ट लिया जा रहा है। 

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल नियमित रूप से टेस्ट के लिए भेजे जा रहे है। मंगलवार को 355 संदग्धि व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 9119 संदिग्ध लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए है जिसमें से 7740 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 195 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जबकि 573 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में 195 पाॅजिटिव मरीजों में से 118 लोग स्वस्थ हो चुके है। 

कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बाहरी प्रदेशों से आए 171 प्रवासी अभी फेसलिटी क्वारेन्टाइन में चल रहे है। मेडिकल टीम फेसलिटी क्वारंन्टीन में ठहराए गए लोगों की प्रतिदिन जाॅच कर रही है। इसके अलावा 916 प्रवासी अभी होम क्वारंन्टीन में चल रहे है। होम क्वारंन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमें गांवों में घर-घर जाकर होम क्वारेंटीन में रह रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी प्रवासियों को क्वारेंटाइन नियमों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!