Ad image

गढ़वाल मंडल में सादगी से साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, टिहरी में कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण

admin
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ *15 अगस्त 2020

पौड़ी/नई टिहरी: 74 वां स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय टिहरी सहित गढ़वाल मंडल भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। टिहरी जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन प्रांगण में आयोजित सामूहिक ध्वजारोहण कार्य्रकम में प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने ध्वजारोहण किया।
“वहीं मंडल मुख्यालय पर आयुक्त रविनाथ रमन ने आयुक्त कार्यालय परिसर पौड़ी में ध्वजारोहण कर प्रदेश एवं देशवासियों को 74वा स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।”

टिहरी में सुबोध उनियाल ने फहराया झंडा

टिहरी जिला मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ध्वाजारोहण किया। कृषि मंत्री ने कहा कि आज देश के उन स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वीर नायकों को नमन करने का दिन है जिन्होंने देश आजादी को सबसे ऊपर रखते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है।

उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ाई में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, ग्रामप्रधानों, सहित सभी सरकारी महकमे के कार्यो की सराहना की।
95 कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित
इस मौके पर कृषि मंत्री सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने 95 कोरोना वारियर्स को शॉल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

डीएम ने की सबके उज्वल भविष्य की कामना

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कोरोना महामारी से लड़ाई में अग्रिम पंक्ति पर तैनात अधिकारियों/ कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियो को उनके दायित्वों के निर्वहन की सराहना की।

कृषि मंत्री ने जेल रोड़ पर किया वृक्षारोपण।

इसके उपरांत कृषि मंत्री सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियो ने जिला मुख्य स्थित जेल रोड पर बद्री विशाल मंदिर के पास पौध रोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ०योगेंद्र सिंह रावत, सीडीओ अभिषेक रुहेला, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, एडीएम शिवचरण द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

चम्बा में 21 वारियर्स हुए सम्मानित

उधर नगर पालिका परिषद चंबा में आज देश का 74 वां स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। पालिकाध्यक्ष के संक्षिप्त भाषण और अधिशासी अधिकारी के द्वारा कोरोना वॉरियर्स के संबंध में बताया गया। इसके बाद 21 पर्यावरण मित्रों एवं अन्य कोरोना वॉरियर्स को पालिका अध्यक्ष ,अधिशासी अधिकारी, वार्ड सदस्य तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

मंडल मुख्यालय पौड़ी में सादगी से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पौड़ी: 74 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वाल मंडल आयुक्त श्री रविनाथ रमन ने प्रातः 9:00 अपने कार्यालय गढ़वाल आयुक्त परिसर पौड़ी में ध्वजारोहण कर प्रदेश एवं देशवासियों को 74वा स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते भारत सरकार के दिशा निर्देश के क्रम में मंडल के सभी कार्यालयों में 74वा स्वतंत्रता दिवस समारोह को सादगी एवं सोशल डिस्टेंस के अनुपालन करते हुए आयोजित किया गया। कहा कि आने वाले समय में स्थिति सामान्य होने पर कार्यक्रम पूर्व की भांति भव्य रुप से आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गढ़वाल मंडल आयुक्त पौड़ी, सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।


Please click to share News

Share This Article
error: Content is protected !!