युवा कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 9 अगस्त 2020

नई टिहरी: भारतीय युवा कांग्रेस के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय नई टिहरी में मिष्ठान वितरित किया तथा “long live youth congress” के नारों के साथ युवाओं के लिए निरंतर सकारात्मक कार्य करने का संकल्प दोहराया।

युवा कांग्रेस विधानसभा टिहरी के अध्यक्ष नवीन सेमवाल ने कहा कि आज स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश भर में रोजगार दो मुहिम चलाई जा रही है। सरकार द्वारा प्रवासी बेरोजगारों के लिए जो “होप”पोर्टल बनाया गया है उसमें टिहरी जिले की स्थिति शून्य है। जो फॉर्म बेरोजगारों ने 2 महीने पहले भर दिए थे वह आज तक कार्यालयों में जस के तस पड़े हुए हैं। उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

युवा कांग्रेस के जिला महासचिव शाद हसन ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय युवा कांग्रेस के साथ जोड़ने के लिए पूरे जिले भर में मुहिम चलाई जाएगी और कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए नौजवानों को प्रेरित किया जाएगा। सरकार के द्वारा बेरोजगारों के साथ छल किया जा रहा है जिस वजह से आज नौजवान अवसाद ग्रसित हो रहा है।

कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष लखबीर चौहान, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, पंकज चौहान, सुरजीत सिंह महेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!