Ad image

जयकारों के साथ 105 श्रद्धालुओं ने किए हेमकुंड साहिब के दर्शन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 4 सितंबर,2020

चमोली। जो बोले सो निहाल… के जयकारों के साथ आज शुक्रवार को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये हैं। इस बार यात्रा 3 महीने देरी से आरंभ हुई है और एक माह छह दिन के लिए ही हेमकुंड साहिब के दर्शन किए जा सकेंगे। 

इस बार कोविड-19 के चलते पहले जत्थे में 105 श्रद्धालु ही शामिल हो पाए। हालांकि धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाये जाने का अनुमान है किंतु 200 से अधिक यात्रियों को एक साथ हेमकुंड जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हेमकुंड साहिब के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने हेमकुंड यात्रा के लिए पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को कोविड के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। 

बता दें कि बृहस्पतिवार को श्री हेमकुण्ड साहिब-लोकपाल यात्रा के मुख्य पडाव गोविंद घाट से इस वर्ष की पहली यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। गुरुवार को गोविंदघाट से हुकमनामा लेकर पंच प्यारों की अगुवाई में इस वर्ष का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। जो आज हेमकुंड साहिब पहुँच गया है। 

बता दें कि गुरुवार को गोविंद घाट गुरुद्वारे में सुबह से ही शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसके बाद गुरुग्रंथ साहिब के पाठ और अरदास के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में इस वर्ष के पहले जत्थे को हेमकुंड साहिब के लिये रवाना किया गया। 

गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से यात्रियों को सरोपा भेंट कर हेमकुंड साहिब के लिये रवाना किया। गोविंद घाट से रवाना हुआ। घांघरिया में रात्रि विश्राम के बाद जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा। 

कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष यहां सीमित संख्या में स्थानीय लोगों के साथ गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी व सेवादार मौजूद रहे। कोविड 19 के चलते इस बार हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर की यात्रा तीन माह देरी से शुरु हुई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!