टिहरी जिले में आज मिले 50 कोरोना संक्रमित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 7 सितम्बर 2020

नई टिहरी। जिले में आज 4 बजे तक कोरोना के 50 नये मामले सामने आने के बाद आज आइसोलेशन में रखे गए संक्रमितों की संख्या 348 हो गयी है। आज नेगेटिव पाये गये लोगों की संख्या 716 है। वर्तमान तक कुल नेगेटिव की संख्या 24451 हो गयी है।

इनमें सबसे ज्यादा फकोट ब्लाक में 33, थौलधार में 2, चम्बा में 1, कीर्तिनगर में 8, भिलंगना में 2, प्रताप नगर में 1, हिन्डोला खाल में 1, जाखणी धार में 1, जौनपुर में 1 मामला सामने आया है। 

जिले कंटेन्मेंट जोन की संख्या बढ़कर 23 हो गयी है। इनमें अकेले चम्बा ब्लाक में 10 जोन हैं। जबकि भिलंगना में 6, कीर्ति नगर में 2 तथा फकोट, हिन्डोला खाल, थौलधार, प्रताप नगर, जौनपुर में 1-1 कंटेन्मेंट जोन बनाये गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!