Ad image

घात लगाए बाघ ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 अगस्त 2023।डी पी उनियाल गजा।विकास खंड फकोट के ग्राम कंडारी गांव में प्रताप सिंह गुसाईं की बकरी को घर के नजदीक ही घात लगाकर बैठे हुए बाघ ने मार डाला।

घटना कल शाम लगभग साढे छः बजे की है जब प्रताप सिंह गुसाईं अपनी बकरियों को घर से लगभग 200 मीटर दूर चुगा रहा था तभी घात लगाए बैठे हुए बाघ ने बकरियों पर झपटा मार दिया तथा एक बकरी को मार दिया । प्रताप सिंह गुसाईं द्वारा शोरगुल करने व अन्य लोगों द्वारा भी शोरगुल करने पर बाघ भाग गया। प्रताप सिंह गुसाईं ने बताया कि विगत चार पांच दिनों से बाघ दिखाई दे रहा था ।

बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के जगत सिंह असवाल का कहना है कि बाघ के दिखाई देने से व अब बकरी मारने से ग्रामीण दहशत में हैं । उन्होंने कहा कि कंडारी गांव के निकटवर्ती गांवों मैधार, अमसारी गांव , कोट, बमणगांव के लोग भी डरे हुए हैं। महिलाएं खेतों में घास लेने जाने के लिए भी डर रही हैं। कहा कि जब घर के नजदीक ही बाघ शाम के समय हमला कर सकता है तो खेतों में काम करने व बाजार से अवागमन करने वाले लोग भी डरे हुए हैं उन्होंने कहा कि सूचना वन विभाग को दी गई है ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!