बिग ब्रेकिंग- किसान बिल के विरोध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 17 सितम्बर 2020

नई दिल्ली। किसान बिल के विरोध पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। शिरोमणी अकाली दल ने किसान बिल का पुरजोर विरोध करते हुए इसे किसान विरोधी बताया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को लोकसभा में घोषणा की थी कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत अपना पद छोड़ेंगी। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए तीन बिल प्रस्तावित किए थे। इसके बाद से ही विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही थीं। हालांकि, अकाली दल सरकार के साथ गठबंधन में शामिल है। बावजूद इसके उनकी पार्टी की नेता ने सरकार के इस कदम का विरोध जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बादल ने कहा कि किसानों को लेकर जो भी बिल सदन में प्रस्तावित किए गए हैं, वह किसानों के हित में नहीं हैं।

उधर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे नाटक करार दिया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!