कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 13 सितम्बर 2020

नई टिहरी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने प्रेस आयोजित की जिसमे उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है चाहे वह युवाओं को रोजगार देने की बात हो चाहे भ्रष्टाचार रोकने की। पंचायत प्रतिनिधियों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। युवा बेरोजगारी  से त्रस्त है। लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार के कांनों मे जूं तक नहीं रेंगती।

यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट का। श्री बिष्ट नई टिहरी जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान डब्बल इंजन सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मुखर है और तब तक मुखर रहेगी जब तक सरकार बेरोजगार युवाओं की आवाज नहीं सुनती है।

उन्होंने कहा कि कहा कि इस सरकार ने पंचायतों मे दवाब देकर इंडसुल नामक प्राइवेट बैंक मे ग्राम/ क्षेत्र/ जिला पंचायतों के खाते खुलवाए और प्रधानो को इस बाबत मजबूर किया। यह सीधा सीधा पंचायत प्रतिनिधियों का उत्पीड़न है और भ्रष्टाचार को उजागर करता है। 

जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आज प्रदेश में हजारों पद रिक्त हैं, परन्तु सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, सरकार केवल अपने लोगों को बैकडोर से भर्ती करवा रही है। रोजगार के लिए कोई नीति नहीं है।

पीसीसी सदस्य एवं टिहरी जिला बार एसो. के अध्यक्ष शांति भट्ट ने कहा कि टिहरी के डीएम को तीन महीने के भीतर पीएमओ कार्यालय बुलाना सरकार द्वारा टिहरी जिले कि उपेक्षा का ताजा उदाहरण है।

भिलंगना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा कि कोरोना महामारी मे भी ये सरकार पैसे ठिकाने लगाने का कार्य कर रही है। कोरोना टेस्ट के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है कांग्रेस इसे बर्दास्त नहीं करेंगी।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के अलावा, शांति भट्ट, विजय गुनसोला, देवेंद्र नौडियाल, ज्योति प्रसाद भट्ट, दर्शनी रावत, याकूब सिद्धकी, लखबीर चौहान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!