मृतक पुलिस कर्मियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के बेरोजगार बच्चों के लिए रोजगार का अवसर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 22 जनवरी 2021

देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जनपद देहरादून, हरिद्वार के साथ-साथ 31वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंहनगर एवं 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा पेट्रोल पम्पों का संचालन किया जा रहा है। 

इन पेट्रोल पम्पों के संचालन हेतु तैयार की गयी नियमावली में मृतक पुलिस कर्मियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के बेरोजगार बच्चों को पेट्रोल पम्प में रोजगार प्रदान किये जाने का प्रावधान है। इसलिए मृतक पुलिस कर्मियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के बेरोजगार बच्चे इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!