महाविद्यालय नरेंद्र नगर में छात्र संघ द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती कार्यक्रम का किया आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 मार्च 2024 । धर्मानंद उनीयाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में छात्र संघ द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही छात्र संघ प्रभारी और अन्य संकाय के शिक्षकों के द्वारा महाविद्यालय की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में छात्रसंघ पदाधिकारीयों द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। संकाय शिक्षकों ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने छात्र-छात्राओं को 75% उपस्थिति के लिए निर्देश दिए।
डॉ सोनी तिलारा ने जागो मतदाता जागो के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये ।
इसमें छात्र संघ पदाधिकारीयों ने महाविद्यालय में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। छात्र संघ प्रभारी डॉक्टर नताशा के द्वारा महाविद्यालय की समस्याओं को दूर करने में सहयोग प्रदान किया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर शस्ता मंडल के डा राजपाल सिंह रावत, छात्र संघ समिति के डॉ विजय प्रकाश भट्ट, एवं प्रोफेसर आशुतोष शरण, डॉ ज्योति शैली, श्री सत्येंद्र कुमार एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!