डीएम ने नगर क्षेत्र चम्बा के सरकारी/ गैर सरकारी कॉलोनियों में कूडे का श्रोत पर ही पृथकीकरण करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 3 सितम्बर 2020

चम्बा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल जिले को साफ स्वच्छ बनाये रखने के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं। साथ ही कूड़े का सोर्स पर ही ट्रीटमेंट हो जाए उसके लिए पैनी नजर रखे हुए हैं। डीएम द्वारा नगर पालिका परिषद चंबा के सरकारी कॉलोनियों के विभागाध्यक्षों को लेटर जारी किया गया है। 

उनके द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि चंबा क्षेत्र में सरकारी कॉलोनी के विभागाध्यक्ष अपने कालोनियों एवं कार्यालयों के परिसर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत प्रत्येक दिन उत्सर्जित होने वाले कूड़े को अपने स्टाफ को सोर्स पर ही प्रथक प्रथक करके देने हेतु जागरूक करेंगे। 

भारत सरकार की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन गाइड लाइन के अनुसार परिसर में गीले कूड़े जो की किचन से निकलता है उसके लिए एक पिट बना कर उसमें डालेंगे। इसके लिए पालिका क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग जल निगम ब्लॉक कार्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा सीआरटी केंपस, पुलिस लाइन चंबा आदि कई विभागध्यक्षों को पत्र जारी करके सूचना चाही गई है तथा कंपोस्ट पिट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

वास्तव में यदि यह बड़े प्रतिष्ठान अपने आवासीय कॉलोनी में कंपोस्ट पिट की व्यवस्था कर देते हैं तो चंबा का दैनिक रूप से उत्सर्जित होने वाला कूड़ा काफी कम हो जाएगा। ड्राई गारवेज को नगर पालिका चंबा के वाहनों से उठाया जाएगा।

उधर जनपद की सभी निकायों में सोर्स पर ही गारवेज का segregation करने का अभियान चलाया जा रहा है। पालिका चंबा में भी अभियान बहुत जोर शोर से चल रहा है। उम्मीद है कि जिलाधिकारी की इस पहल का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!