Ad image

जनरल ओबीसी इम्लाइज एसोसिएशन शाखा भिलंगना की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 29 सितम्बर 2020

घनसाली। लोकेन्द्र जोशी।  ब्लाक मुख्यालय भिलंगना में जनरल ओबीसी इम्लाइज एसोसिएशन शाखा भिलंगना की त्रैमासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष स्वरूप जोशी की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में निर्धारित छः बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक का संचालन करते हुए संघ के भिलंगना विकास खंड संरक्षक केशव गैरोला ने बैठक के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया। 

बैठक में ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया कि, यदि  संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के विरुद्ध गातिमान जॉच को तत्काल प्रभाव से समाप्त नही किया जाता है, तो कर्मचारी सडकों पर आन्दोलन करेंगे। जिला संरक्षक जीतमणी भट्ट एवं जिलाध्यक्ष चमोली ने सभी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कर्मचारियों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। 

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों व्दारा श्री दीपक जोशी प्रान्तीय अध्यक्ष के विरुद्ध गातिमान कार्यवाही को समाप्त किये जाने के शासन के आश्वासन के बाबजूद अभी तक कार्यवाही को समाप्त न किये जाने और उनके विरुद्ध गुपचुप ढंग से जाँच को गातिमान रखने की घोर निन्दा की गई । 

बैठक को जनपद पदाधिकारियों के अतिरिक्त केशर सिंह रावत, अनिल रतूडी, दाताराम पुर्वाल, उपेन्द्र मौढ़ाणी समेत कई कर्मचारी नेताओं ने विचार व्यक्त किए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!