छात्र छात्राओं ने चलाया स्वछता अभियान

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 24 मार्च 2023। राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव, पौड़ी (गढ़वाल) में आज राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘नमामि गंगे परियोजना’ के तत्त्वावधान में ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा'(16 – 31 मार्च) में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुद्पुड़ी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वच्छता के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें आंतरिक व बाह्य स्वच्छता का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

महाविद्यालय के समस्त छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। साथ ही, छात्र -छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान भी किया गया।

महाविद्यालय के प्रो. (डॉ.) राकेश जोशी, इंद्रपाल सिंह रावत और डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, वीरेन्द्र रावत, मनोज रावत, गुलाब सिंह ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर व नमामि गंगे के नोडल अधिकारी आदित्य शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Share This Article
error: Content is protected !!