Ad image

बधिरों का करें सम्मान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

24 सितंबर: विश्व  बधिर दिवस

गढ़  निनाद न्यूज़ * 24 सितंबर 2020

विश्व में बधिर जो भी नर-नारी, कर सकते हैं प्रगति सारी।

हीन दृष्टी से इन्हें  न झांकें, अन्यो से अल्प कभी न आंके।

होती सांकेतिक इनकी भाषा, टिकी रहती है उस पर आशा।

पढ़ लिख लेते अक्षर सारे,पर सुन नहिं  पाते हैं बेचारे।

भांप लेते ये सबके मन को, पहचान लेते हैं हर जन को।

हल्के में इनको मत तोलें, कभी भी बुरा बचन  नहिं बोलें।

रखें सोच सकारात्मक इनसे, प्रसन्नचित्त रहें ये जिससे।

बधिरता एक प्राकृतिक है दोष, भरें इनके मन में सब जोश।

इनके लिए संभव है सब काम, दुनिया में फैला सकते हैं नाम।

अपने से भिन्न इन्हें मत जानों,जैसे हम खुद हैं वैसा मानो। 

ये बधिर होते हैं संवेदनशील, और नित आगे बढ़ने की जील।

विश्वभर में हो इनका सम्मान, इससे आयेगी  इनमें जान।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!