Ad image

भाजपा–कांग्रेस ने जनता की उपेक्षा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया: डी.डी. पंत

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। टिहरी के एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष डी.डी. पंत ने दावा किया कि आगामी चुनावों में यूकेडी भारी बहुमत से जीतेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और जनता तक अपनी बात पहुँचाने के लिए पार्टी “हर घर चर्चा – हर घर पर्चा” अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर तक यूकेडी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी पहुँचाई जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि निकाय एवं पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। शीघ्र ही एक व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक ढांचा और सुदृढ़ हो सके।

डी.डी. पंत ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दोनों ही दल जनता के भले के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आकर इन दलों ने सिर्फ अपने स्वार्थ साधे हैं और जनता को उसके अधिकारों से वंचित रखा है। उन्होंने कहा कि दल की एक भूल के लिए जनता ने 25 साल की जो सजा दी है वह ठीक नहीं है अब जनता को उक्रांद का साथ देना चाहिए क्योंकि भाजपा और कांग्रेस का खेल सबने देख लिया है।

इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार विक्रम बिष्ट ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना जिन उद्देश्यों के साथ हुई थी, उन उद्देश्यों का लाभ इन 25 वर्षों में जनता को नहीं मिल पाया है। राज्य में बलात्कार, चोरी, डकैती, लूटपाट और हत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि बेरोज़गारी की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इन हालातों से स्पष्ट है कि वर्तमान दल जनता को केवल भ्रमित कर रहे हैं और राज्य निर्माण के सपनों को अधूरा छोड़ दिया है।

पत्रकार वार्ता में विक्रम सिंह नेगी, ज्ञान सिंह रावत, मनीष सकलानी सहित यूकेडी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!