एसडीआरएफ ने चलाया मुनिकीरेती क्षेत्र में जागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 23 सितम्बर 2020

नई टिहरी।

एसडीआरएफ ढालवाला टीम द्वारा मुनिकीरेती क्षेत्र में स्थानीय लोगों को covid 19 के संबंध में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण में लोगों को प्रॉपर मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का ध्यान रखने, किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथों को साबुन  से अच्छे से धुलने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा यह भी बताया गया कि हाथों को कार्य के दौरान मुँह को बिल्कुल न छुएं, किसी भी स्थान पर न छींके व थूकें, घरों में जाकर कमरे में अपने जूते चप्पल न ले जाएं, कपड़ों को वाश करें या धूप में सुखाएं,हाथों को धुलने के तरीके  भी बताए गए,ठंडी चीज खाने से बचें,गर्म पानी का सेवन करते रहें।

साथ ही  योगा करते रहें इम्युनिटी बढ़ाये, घरों में बुजुर्ग, बच्चों का विशेष ध्यान दें। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित सूचना प्रशासन को दें, साथ ही एस डी आर एफ द्वारा बनाई गई कोरोना संबंधित ऑडियो से भी जनमानस को जागरूक किया गया।

एस डी आर एफ प्रशिक्षण टीम में एस आई कवीन्द्र सजवाण, विक्रम सिंह, सुमित तोमर और अमित कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!