सड़कों का डामरीकरण और नहरों को चालू करें -अब्बल सिंह बिष्ट

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का भिलंगना भ्रमण

गढ़ निनाद न्यूज़* 14 अक्टूबर 2020

नई टिहरी। भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट ने भिलंगना ब्लॉक के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों को त्वरित गति से पूरा करने का निर्देश दिया।

बिष्ट ने अधिकारियों के साथ के कमर, थाती कठूड़, बासर, भिलंग, ग्यारह गांव हिंदाव सहित कई गांवों का भ्रमण किया। लगभग एक सप्ताह के सघन भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। ग्रामीणों की समस्याओं के मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने थाती कठूड़, बासर, केमर एवम भिलंग की नहरों के बंद होने की शिकायत की। उपाध्यक्ष बिष्ट ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सभी नहरों की मरम्मत यथाशीघ्र कर कर पानी चालू करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों ग्रामीणों की समस्याओं के मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए। 

लोक निर्माण विभाग को सड़कों को तेजी से डामरीकरण करने का निर्देश दिया। बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करने के दौरान सुरक्षा  कार्य , खेतों के मलबे की सफाई करने का निर्देश दिया । 

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने भिलंगना हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। परियोजना प्रबंधन ने बताया कि इस समय 24 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है, जबकि अगले महीने से 6 मेगावाट बिजली पैदा होगी। बिष्ट ने परियोजना प्रबंधन  को नई मशीनें लाकर उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाने को कहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!