हाथरस कांड के खिलाफ कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 5 अक्टूबर 2020

नई टिहरी। हाथरस कांड को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज नई टिहरी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क में मौन सत्याग्रह किया।

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अम्बेडकर पार्क में एकत्र होकर मौन सत्याग्रह कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हाथरस कांड की जांच सीबीआई के बजाय किसी रिटायर्ड जज से करायी जाय। परिवार की भी यही मांग है। कहा कि भाजपा राज में बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। कार्यकर्ताओं ने दोषियो को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, सेवा दल अध्यक्ष श्रीमती आशा रावत, कुशला भट्ट, राजेन्द्र डबराल, खुशी लाल, कुलदीप पंवार, मुशर्रफ अली, मान सिंह रौतेला, प्रदीप भट्ट, पंकज चौहान, लखबीर चौहान, बिजलदास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!