देवलधार विद्यालय में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, छात्र-छात्राओं को सिखाए खोज-बचाव और प्राथमिक उपचार के गुर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार, नरेंद्रनगर में आपदा जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और विद्यालय के कार्मिकों को आपदा के दौरान बचाव, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।
कार्यक्रम में डीडीएमए के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा से पहले, आपदा के दौरान और उसके बाद बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भूकंप, बाढ़, जलभराव, घरेलू आग और जंगल की आग जैसी प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के उपाय बताए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खोज-बचाव में उपयोग होने वाले बुनियादी उपकरणों, जीवनरक्षक तकनीक सीपीआर, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने तथा घायलों को सुरक्षित तरीके से उठाकर ले जाने का अभ्यास कराया गया। साथ ही बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली विभिन्न गांठों और आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर भूदेव ऐप की उपयोगिता बताते हुए प्रतिभागियों को ऐप डाउनलोड करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, प्रवक्ता शारदानन्द मिश्र, आलोक नौटियाल, कुलदीप बिष्ट, मनोज कुमार भक्ति, पंकज कुमार कन्नौजिया, रीता चौहान, विनोद भट्ट, विनोद प्रकाश, सहायक अध्यापिका विजय लक्ष्मी भट्ट, पूरन सिंह बिष्ट, प्रधान सहायक शुभान चौहान, पूरन रमोला सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!