टिहरी झील से तीसरा शव बरामद, एक की तलाश जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 2 अक्टूबर 2020

नई टिहरी। टिहरी झील में गिरे वाहन से आज शुक्रवार को तीसरे व्यक्ति अवतार सिंह पुत्र शेरसिंह उम्र 51 वर्ष निवासी जाबरी का शव बरामद कर लिया गया है। चौथे व्यक्ति की सर्चिग जारी है।

बता दें कि विगत दिवस देहरादून से वाया टिहरी होते ऊखीमठ जा रही एक कार टिहरी झील में समा गई। इस कार में 4 लोग सवार थे। जिनमें से तीन के शव निकाल लिए गए हैं। जबकि एक अभी भी लापता चल रहे हैं।  पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा झील में राहत बचाव का कार्य जारी है। 

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने झील से दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मोली ऊखीमठ , आशीष रावत (22) पुत्र कुंवर सिंह एवं अवतार सिंह पुत्र शेर सिंह का शव बरामद कर लिया है जबकि एक लापता की तलाश जारी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!